सरकारी नौकरी / बिहार में एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के 212 पदों पर भर्तियां निकलीं, ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
- तीन चरणों में पूरी होगी चयन प्रक्रिया
- आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल
Dainik Bhaskar
Dec 03, 2019, 04:58 PM IST
एजुकेशन डेस्क. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 'एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर' (प्रवर्तन अवर निरीक्षक) के 212 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर 2019 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 6 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वे BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpssc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पद का नाम- एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर
वेतनमान- लेवल-6 (रु. 35400-112400)
वेतनमान- लेवल-6 (रु. 35400-112400)
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की प्रारंभ तिथि- 3 दिसंबर 2019
आवेदन की अंतिम तिथि- 6 जनवरी 2020
आवेदन की अंतिम तिथि- 6 जनवरी 2020
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार का चयन तीन चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद होगा। पहले चरण में लिखित प्रतियोगिता परीक्षा होगी। जिसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी। पहले चरण में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा। जिसमें शारीरिक योग्यता का परीक्षण किया जाएगा। तीसरे और आखिरी चरण में साक्षात्कार होगा।
शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थियों का 1 अगस्त 2019 या इससे पहले किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष होना चाहिए।
आयु सीमा (1 अगस्त 2019 को)
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 42 वर्ष |
विभिन्न वर्गों के लिए छूट के बाद अधिकतम आयुसीमा
| पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र | 45 वर्ष |
| सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर, पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए | 45 वर्ष |
| अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों/महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र | 47 वर्ष |
रिक्त पदों की संख्या
| सामान्य | 84 |
| अनुसूचित जाति | 34 |
| अनुसूचित जनजाति | 02 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 38 |
| पिछड़ा वर्ग | 25 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 22 |
| पिछड़े वर्गों की महिलाएं | 07 |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क
| सामान्य/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर | 700 रुपए |
| अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति | 400 रुपए |
महत्वपूर्ण निर्देश
योग्यता, आरक्षण और आयुसीमा में छूट समेत अन्य सभी जरूरी जानकारी पता करने के लिए आवेदक BPSSC की वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर यहां क्लिक करते हुए वे सीधे भर्ती विज्ञापन देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले वे वेबसाइट पर दिए गए सभी आवश्यक दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें।

0 Comments